पटना

Patna News: दानापुर में बकाया पैसों को लेकर चली गोलियां, एक युवक की मौत, एक घायल

Patna News: पटना के उपनगर दानापुर में बकाया पैसों को लेकर कुछ युवकों में बहस हो गई। इस दौरान गुस्साए एक युवक ने गोलियां चला दी। इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है, जिसमें से एक की मौत हो गई है और एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

Image

दानापुर में बकाया पैसों को लेकर चली गोलियां

Patna News: पटना के दानापुर में ताबड़तोड़ गोलियां चलने की खबर मिली है। यहां गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई और दूसरे युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि ये मामला पैसे के लेनदेन से जुड़ा हुआ है। लेनदेन को लेकर युवकों में विवाद हो गया था। विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि यहां गोलियां चल गईं। पुलिस ने मृतक के शव को बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरे युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। इस बीच पुलिस मामले की जांच कर रही है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

गोली लगने से एक की मौत

पुलिस ने मृतक और घायल युवक की पहचान कर ली है। मृतक की पहचान फुलवारी शरीफ के आलमपुर गोनपुरा के निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान आशोपुर के निवासी मोहित कुमार के रूप में हुई है। ये घटना दानापुर थाना क्षेत्र के गोला रोड मीरा रिसोर्ट के पास पंचशील नगर में हुई थी।

ASP दानापुर दिक्षा ने कहा, "आज दानापुर में गोली चलने की खबर मिली, घटना में राहुल कुमार को सिर में और मोहित कुमार को सीने पर गोली लगी है। मोहित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों द्वारा बयान दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि जांच में पाया गया है कि एक कार में पांच लड़के शराब पी रहे थे। तभी इन लोगों के बीच बकाया पैसों को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान आरोपी रोनी सिंह ने गोली चला दी। पुलिस ने बताया कि सिर में गोली लगने से राहुल कुमार की मौत हो गई है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!