प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखा सकते हैं। पीएम मोदी का 15 सितंबर को झारखंड में जमशेदपुर आने का कार्यक्रम है। इसी दौरान वह 10 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखा सकते हैं। पीएम के दौरे को लेकर यहां टाटानगर रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दक्षिण-पूर्व रेलवे जीएम अनिल मिश्रा तैयारियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।
प्रधानमंत्री जिन 10 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, उनमें से एक जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन भी होगी। इसके अलावा पीएम मोदी देश के 10 अलग-अलग स्टेशनों से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
पीएम के दौरे के चलते टाटानगर रेलवे स्टेशन प्रमुख कार्यक्रम स्थल होगा और हां प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हर तरह का आवागमन बंद रहेगा। यहां सुरक्षा की पूरी व्यवस्था SPG संभालेगी।
पीएम मोदी 15 सितंबर को ही नई दिल्ली और वाराणसी के बीच चलने वाली 20 कोच की वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी जिन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे वह देश में रेलवे कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएंगी। इससे IRCTC के टिकट और केटरिंग रेवेन्यू में भी बढ़ोतरी होगी।
इन रूटों पर चलेंगी नई वंदे भारत ट्रेनें
- गया - हावड़ा
- भागलपुर - हावड़ा
- नागपुर - सिकंदराबाद
- आगरा कैंट - बनारस
- रायपुर - विसाखापट्टनम
- टाटा नगर - पटना
- ब्रह्मापुर - टाटा नगर
- राउरकेला - हावड़ा
- वैद्यननाथ धाम - वाराणसी
- पुणे - हुबली
