PM मोदी ने दिखाई नमो भारत और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी, अब मिनटों में तय होगा सफर; 12,930 करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेरठ में 12,930 करोड़ की परियोजनाओं के साथ 'मेरठ मेट्रो' और 'नमो भारत' के पूरे 82 किमी कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी की, जिस दौरान उन्होंने स्टू़डेंट्स से बात की।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए आज खास दिन है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ के शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से देश की पहली क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) यानी 'नमो भारत' और 'मेरठ मेट्रो' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह न केवल मेरठ बल्कि पूरे दिल्ली-एनसीआर के यातायात के लिए बड़ा कदम साबित होगा।

modi flag off meerut metro rrts

मेरठ से प्रधानमंत्री ने किया करीब 12,930 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण (स्क्रीनग्रैब: PTI)

प्रधानमंत्री ने की मेट्रो की सवारी

उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने खुद शताब्दी नगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी की और छात्रों से बात की। उद्घाटन के दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इस दौरान पीएम ने आधुनिक परिवहन व्यवस्था का जायजा लिया। मेरठ में प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे और लगभग 12,930 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

End of Feed