शहर

दमन दौरे पर PM Modi, क्या यहां भी गंगा नदी है; जानें हकीकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दमन दौरे पर हैं। दमन में एक नदी बहती है, जो समुद्र में गिरने से पहले कुल लंबाई 131 किमी लंबा सफर तय करती है। चलिए जानते हैं इस नदी का नाम क्या है और इसका रिवर फ्रंट कैसा बना है।

Image

दमन में भी है एक गंगा, जानें खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज दमन और द्वीव की यात्रा पर हैं। यहां पीएम मोदी लगभग 2 हजार, 970 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यांस करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में गंगा नदी बहती है। इस बीच क्या आपको पता है कि दमन में भी गंगा नदी बहती है। अब आप पूछेंगे यह कैसे हो सकता है, गंगा को उत्तराखंड में गंगोत्री से निकलकर वाराणसी होते हुए गंगासागर तक जाती है। चलिए जानते हैं दमन में गंगा नदी के बारे में।

दमन में 131 किमी लंबी है गंगा

दमन में गंगा नदी बहती है, यह सच है। इस नदी को दमन गंगा नदी कहा जाता है। नदी महाराष्ट्र के सहयात्री हिल्स (पश्चिमी घाट) से निकलती है और कुल 131 किमी बहकर अरब सागर में गिरती है। यह नदी महाराष्ट्र से निकलकर गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नागर हवेली व दमन एवं द्वीव होते हुए अरब सागर तक जाती है।

3 किलोमीटर का Riverfront

दमन गंगा नदी के पानी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल सिंचाई के लिए किया जाता है। इसके अलावा इस पर मधुबन बांध जैसे कई प्रोजेक्ट और और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट क्षेत्र बनाए गए हैं। दमन गंगा नदी पर सिलवासा में तीन किलोमीटर लंबा रिवर फ्रंट (Recreational Promenade) बनाया गया है। इस रिवर फ्रंट पर वॉक करने के लिए अच्छे चौड़े रास्ते और फिटनेस/कल्चरल प्रोग्राम के लिए फैसिलिटी तैयार की गई हैं।

daman-ganga-riverfront-silvassa

दमन के सिलवासा में बनाया गया है रिवर फ्रंट

सावधान! यहां नदी में तैरना मना है

जिस तरह से वाराणसी में गंगा नदी में वोटिंग होती है, वैसे ही सिलवासा में रिवर फ्रंट के पास आप दमन गंगा की धारा में वोटिंग का लुत्फ भी ले सकते हैं। यहां नाव पर सवार होकर आप खूबसूरती का लुत्फ ले सकते हैं। लेकिन यहां नदी में तैरना मना है, इसलिए अगर आप सिलवासा में हैं तो रिवर फ्रंट के पास नदी में उतरने की गलती न करें।

ऐतिहासिक धरोहर

दमन में दमन गंगा के दोनों तरफ मोती दमन और नानी दमन नाम के दो किले हैं। यहां देखकर ऐसा लगता है जैसे यह दोनों किले नदी के गार्ड के रूप में खड़े हैं। दादरा और नागर हवेली में दमन गंगा के किनारे पर वन वाण गंगा और वंधरा गार्डन जैसे मशहूर पर्यटन स्थल हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article