VIDEO: देशभर में जले 'आशीर्वाद के दीये', महाकाल की नगरी भी हुई रोशन; आतिशबाजी और लाइट एंड साउंड शो ने बांधा समां

Ujjain News: पीएम मोदी के जन्मदिवस पर महाकाल की नगरी उज्जैन में आस्था और रोशनी का भव्य संगम देखने को मिला। क्षिप्रा नदी के तट पर 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम के दौरान विशेष आरती, लाइट एंड साउंड शो और आतिशबाजी ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।

Ujjain News: 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर महाकाल की नगरी उज्जैन रोशनी से नहा उठी। क्षिप्रा नदी के तट पर सेवा-संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के दौरान क्षिप्रा तट पर विशेष आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए। आरती और धार्मिक अनुष्ठान के बीच नदी का किनारा दीपों, आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।

Ujjain News

उज्जैन में 'आशीर्वाद का दिया' बना आकर्षण का केंद्र (फोटो-ANI)

नितिन नवीन और मौहन यादव रहे मौजूद

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। क्षिप्रा तट पर सजे रोशनी के इंतजाम और उमड़ी भीड़ के बीच पूरा माहौल उत्सवमय नजर आया। चारों ओर चमकती लाइटों और प्रकाश की छटा ने उज्जैन की शाम को खास बना दीया और लोगों में भी आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

End of Feed