MP : 'जिंदा लोगों को कागजों में मार डाला'...फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और करोड़ों का क्लेम, PM बीमा योजना में 9.5 करोड़ का घोटाला

मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर करीब 9.5 करोड़ रुपये के बीमा क्लेम हासिल करने के कथित घोटाले का खुलासा हुआ है। एमपी सीआईडी ने मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं। अब तक 121 संदिग्ध क्लेम सामने आए हैं, जबकि 482 से अधिक बैंक खाते जांच के दायरे में हैं।

भोपाल : एमपी में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना' में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्रों के जरिए 9.50 करोड रुपए की बीमा पॉलिसी लेने के फर्जीवाड़े का सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसने पूरे सिस्टम की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में जिंदा लोगों को कागजों में मृत दिखाया गया, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाए गए और बीमा कंपनियों से क्लेम की रकम हड़प ली गई।।।

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Scam Exposed

(सांकेतिक फोटो-Istock)

ग्वालियर, मुरैना से लेकर रतलाम और राजस्थान की सीमाओं तक फैले इस संगठित सिंडिकेट के खिलाफ एमपी सीआईडी ने दो एफआईआर दर्ज की हैं। अब तक 121 मामलों में सीधी ठगी का पता चला है, जबकि 482 से अधिक बैंक खाते जांच के दायरे में हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इतने बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े का यह खेल बैंक, निकाय और बीमा कंपनियों की नाक के नीचे कैसे चलता रहा।

End of Feed