पेट्रोल-डीजल और LPG की किल्लत, कई शहरों में पंपों पर लगी लंबी कतारें; लोग परेशान पर क्या बोली सरकार?

Petrol-Diesel Shortage : सरकार और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। देश में ईंधन की सप्लाई पर्याप्त है और घबराकर खरीदारी करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, कुछ शहरों में अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं, हालांकि सरकार ने पर्याप्त स्टॉक होने का भरोसा दिलाया है। कई जगह अफवाहों के कारण लोगों ने पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगानी शुरू कर दी, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि सप्लाई सामान्य है।

Petrol-Diesel Shortage : देश के कई हिस्सों में डीजल और पेट्रोल की कमी को लेकर फैली अफवाहों ने लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और संदेशों के कारण कुछ शहरों में पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर अचानक भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि अधिकारियों और तेल कंपनियों का कहना है कि सप्लाई सामान्य है। सरकार और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी साफ किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

प्रयागराज के ग्रामीण इलाकों में किसानों का कहना है कि डीजल के शॉर्टेज से गेंहू की कटाई, मड़ाई प्रभावित हो रही है और हॉस्पिटल आने जाने वाले मरीज भी परेशान हो रहे हैं। प्रयागराज में एक पेट्रोल पंप मैनेजर का कहना है कि उन्हें प्रशासन से आदेश मिले हैं कि ज्यादा भीड़ होने पर पंप को बंद कर दिया जाए।

End of Feed