मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भिड़े दो ट्रक, दो की मौत; सुरंग में तीन घंटे फंसे यात्रियों का बुरा हाल

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मुंबई की ओर जाने वाले लेन पर मिसिंग लिंक सुरंग मार्ग के निकास बिंदु के पास एक भीषण हादसे के बाद 3 घंटे के लिए यात्री फंसे रहे।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मुंबई की ओर जाने वाले लेन पर मिसिंग लिंक सुरंग मार्ग के निकास बिंदु के पास एक भीषण दुर्घटना हुई, जहां कथित तौर पर दो ट्रक आपस में टकरा गए। टक्कर के कारण एक ट्रक में लदा पेंट हाईवे के एक बड़े हिस्से पर फैल गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। इस घटना में एक ट्रक चालक समेत दो लोगों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, सुरंग में लोगों को ऑक्सीजन की परेशानी हो रही है।

Lonavala tunnel Accident

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भिड़े दो ट्रक

तीन घंटे तक चार लेन पर ट्रैफिक प्रभावित रहा

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। पुणे से मुंबई की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई और करीब तीन घंटे तक चार लेन पर ट्रैफिक प्रभावित रहा।

End of Feed