Patna Accident: शादी से लौट रही स्कॉर्पियो को तेज रफ्तार हाइवा ने मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत

Patna Accident: पटना में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार हाइवा ने शादी से लौट रही स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और छह घायल हुए।

Patna Accident News: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रही एक स्कॉर्पियो को तेज रफ्तार हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। छह घायलों में से कुछ को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया, जबकि कुछ का इलाज बख्तियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

Patna Accident

पटना में शादी से लौट रही स्कॉर्पियो को हाइवा ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब पांच बजे सबनीमा गांव के पास फोरलेन पर हुआ। बारात सिकंदरा गांव से बख्तियारपुर आई थी। शादी समारोह के बाद स्कॉर्पियो सवार लोग वापस लौट रहे थे। वाहन में महिलाएं और बच्चियां भी मौजूद थीं। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। दोनों गाड़ियों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

End of Feed