Patna News : पटना में अपराधियों के हौंसले बुलंद, युवक की गोली मारकर हत्या

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2023, 07:22 AM IST

Patna Crime News : पुलिस का कहना है कि दो गुटों में विवाद के बाद यह पूरा मामला हुआ। पुलिस के मुताबिक पूरा मामला दोस्त से जुड़ा हुआ है। दोस्त ने ही दोस्त को गोली मारी। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि अपराधी की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

Patna News : पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। राजधानी में आए दिन अपराध की घटनाएं हो रही हैं। अब पटना के पाटलिपुत्र इलाके में रविवार रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक मैनपुरा का रहने वाला है जिसका नाम राज रोशन है।

Crime

पटना में युवक की गोली मारकर हत्या।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस का कहना है कि दो गुटों में विवाद के बाद यह पूरा मामला हुआ। पुलिस के मुताबिक पूरा मामला दोस्त से जुड़ा हुआ है। दोस्त ने ही दोस्त को गोली मारी। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि अपराधी की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

End of Feed