Patna News: बिहटा में महिला को गोलियों से भूना, बेटे को भी उतार चुके हैं मौत के घाट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2024, 03:48 PM IST

बिहार के पटना जिले स्थित बिहटा में अज्ञात बाइक सवारों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। कुछ दिन पूर्व ही महिला के बेटे की भी हत्या कर दी गई थी।

पटना: राजधानी के बिहटा क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यहां अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। महिला गौरैया बिहटा में किराए के मकान में रहती थी। घर के सामने ही उसकी हत्या कर दी गई। हमलावर अपनी मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर फरार हो गए। मृतक की पहचान कंचनपुर निवासी स्व. राकेश कुमार की पत्नी रूणा देवी के रूप में हुई है।

Woman Shot Dead

बिहटा में महिला की हत्या

बेटे की भी हो चुकी है हत्या

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। घटना को अंजाम देने के लिए अपराधी पहले से घात लगाए हुए थे। महिला जैसे ही घर के बाहर निकली अपराधियों ने उसे गोलियों से भून दिया और फरार हो गए। हमलावरों की एक मोटरसाइकिल वहीं से बरामद हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। हालांकि, घटना का कारण अभी तक पाता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। कुछ दिन पूर्व मृतक महिला के पुत्र की भी हत्या कर दी गई थी।

End of Feed