पटना

चलती ट्रेन के आगे कूदी महिला, लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाई जान

समस्तीपुर में एक महिला ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड की कोशिश की। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन तब तक इंजन उसके ऊपर चढ़ गया था। स्थानीय लोगों ने इंजन के अंदर से महिला को निकालकर जान बचाई। महिला के सिर में चोटें आई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.

Image

महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की कोशिश की (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • घरेलू कलह से परेशान महिला ने आत्महत्या की कोशिश की
  • सिर में आई चोटें, बार-बार बेहोश हो रही महिला
  • सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर में शनिवार को एक महिला ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि ट्रेन के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर महिला की जान बचा ली। स्थानीय लोगों ने महिला को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि महिला ने घरेलू कलह से परेशान होकर जान देने की कोशिश की।

महिला के ऊपर चढ़ा इंजन

यह समस्तीपुर जिले के समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर रेलखंड पर भोला टॉकीज गुमटी के पास की है। महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत गांव निवासी अविनाश झा की पत्नी शोभा देवी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। फिलहाल वह नगर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर काॅलोनी में रहती है। शनिवार शाम को ट्रेन आते देख महिला पटरी पर लेट गई। जब तक चालक ने ट्रेन का इमरजेंसी ब्रेक लगाया, तब तक महिला के ऊपर इंजन चढ़ चुका था। लेकिन महिला ट्रेन के नीचे सुरक्षित दबी हुई थी। इस हादसे में महिला जख्मी हो गई है।

महिला के सिर में आईं काफी चोटें

स्थानीय लोगों की मदद से महिला को इलाज को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय निवासी मो. जहांगीर और लालो पासवान ने महिला को सदर में भर्ती कराने में अहम भूमिका निभाई, जिससे समय पर महिला की जान बचाई जा सकी है। महिला के सिर में काफी चोटें है, सदर अस्पताल में उसका उपचार जारी है। हालांकि महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वह बार-बार नहीं जीने की बात बोलते हुए बेहोश हो जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article