हो गया साफ, नीतीश कुमार ही होंगे बिहार के अगले सीएम! बोले गिरिराज सिंह- भ्रम क्यों

बिहार के अगले सीएम के नाम पर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

बिहार में नीतीश कुमार ही अगले मुख्यमंत्री होंगे। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज ने तमाम अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि पता नहीं ये भ्रम की स्थिति क्यों हैं, जबकि नीतीश कुमार ही बिहार के सीएम होंगे, ये तय है। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर अटकलों को खारिज करते हुए मंगलवार को विश्वास जताया कि विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत के बाद नीतीश कुमार अपने पद पर बने रहेंगे।

End of Feed