पटना

हम आतंकवादियों को मार रहे हैं और पाकिस्तान को लग रहा है हम उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं - बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भारत की आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई पर बयान दिया है। उनका कहना है कि पाकिस्तान हमेशा से ही आतंकवाद की नीति रही है। उन्होंने कहा, हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं, और उन्हें लग रहा है, उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

Image

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

Photo : ANI

पुलवामा आतंकी हमले के बदले में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। आतंकी ठिकानों पर इस कार्रवाई से पाकिस्तान तिलमिला गया और पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मिसाइलों से हमला करने की कोशिश की तो भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन कोशिशों को नाकाम कर दिया। भारत ने इसके बाद पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर जोरदार हमला बोला है। इस बीच तमाम बड़ी-बड़ी हस्तियां भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच बयान दे रहे हैं।

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पाकिस्तान की कार्रवाई पर उसे आड़े हाथों लिया। उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवादी देश और आतंकवादियों को शरण देने वाला देश करार दिया।

बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा, 'आतंकवाद पाकिस्तान की राज्य की नीति का हिस्सा है। आतंकवाद के केंद्रों को हम खत्म कर रहे हैं, उनको (पाकिस्तान को) लगता है कि हम उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। अब वे अपने उस आतंकवाद की रक्षा करने के लिए कार्रवाई करेंगे। भारत सक्षम है उसका जवाब देने के लिए।'

बता दें कि पाकिस्तान की 7 मई की हरकत (भारत के 15 शहरों पर मिसाइल अटैक की कोशिश) के बाद भारत ने 8 मई की सुबह लाहौर सहित पाकिस्तान के कई शहरों में सैन्य ठिकानों पर ड्रोन से हमला बोला। इसके बाद जब पाकिस्तान ने गुरुवार 8 मई की रात फिर भारत के शहरों पर मिसाइल दागने की कोशिश की तो भारत ने रात भर पाकिस्तानी शहरों पर बारूद बरसाया। खबरों के मुताबिक भारत ने 8 और 9 मई की पूरी रात पाकिस्तान के तमाम शहरों लाहौर, रावलपिंडी, बहावलपुर, पेशावर सहित कई शहरों में अटैक किया।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article