Best Places in Patna For Valentine: पटना में इन जगहों पर वैलेंटाइन वीक में करें सैर, यादगार होगा पर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 07:20 PM IST

Patna News: राजधानी में वैलेंटाइन वीक पर सभी पार्क एवं बाजार, रेस्तरां में प्रेमी जोड़े ही नजर आ रहे हैं। प्यार के इस महीने में हर कोई अपने पार्टनर को बेहद खास फील करवाना चाहते हैं। उन्हें अच्छी-अच्छी जगहों पर घुमाना चाहते हैं। ऐसे में पटना एवं उसके आसपास कुछ खास जगह हैं, जहां आप इस हफ्ते जा सकते हैं। उन पार्क और रिजॉर्ट में पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बीता सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पटना स्टेशन स्थित बुद्ध स्मृति पार्क में जाएं
  • गांधी मैदान स्थित सभ्यता द्वार पर बीताएं समय
  • नालंदा ट्रिप करें प्लान, वहां घूमने की कई जगह

Patna Best Places For Valentine 2023: हर प्रेमी जोड़ा वैलेंटाइन वीक को लेकर हर तीन के लिए अलग-अलग तैयारी कर रखी है। ऐसे में आप कुछ खास जगहों पर इस प्यार के सप्ताह को और खास बना सकते हैं। आप शहर के गांधी मैदान स्थित सभ्यता द्वार जा सकते हैं। यह ज्ञान भवन के पीछे बना है। यह जगह काफी लोकप्रिय है। यहां शाम को काफी भीड़ उमड़ती है। सभ्यता द्वार से बिहार की खूबसूरती नजर आती है। यहां प्रेमी जोड़े कई सारे रील भी बनाते हैं।

patna sabhyata dawar

गांधी मैदान में बना सभ्यता द्वार

पटना जंक्शन के पास बुद्ध स्मृति पार्क जा सकते हैं। इस पार्क में प्रवेश करने का शुल्क लगेगा। यह पार्क प्रेमी जोड़ों के लिए काफी सेफ है। उनकी निजता बनी रहती है। यहां की हरियाली देखकर आपका एवं आपके पार्टनर का दिल खुश हो जाएगा। यहां मेडिटेशन सेंटर, पार्क ऑफ मेमोरी, म्यूजियम, लेजर शो, बोधि ट्री, लाइब्रेरी है। गांधी घाट काफी आकर्षक है। यहां छायादार बेंच, फूड स्टॉल और रिवर साइड रेस्तरां है।

End of Feed