पटना

भागलपुर वालों के लिए खुशखबरी, जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस; 3 घंटे में तय होगी पटना की दूरी

Vande Bharat: भागलपुर और पटना के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि भागलपुर से पटना के बीच जल्द ही वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू होगा। रेलवे इसकी तैयारियों में जुट गया है। बकौल रिपोर्ट, भागलपुर से पटना वंदे भारत ट्रेन को लेकर हाल ही में सांसदों और रेल अधिकारियों के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक हुई थी जिसमें पिछले दो साल में स्टेशनों में होने वाले विकास कार्यों की रिपोर्ट पेश की गई।

Image

वंदे भारत एक्सप्रेस

Photo : iStock

Vande Bharat: भागलपुर और पटना के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि भागलपुर से पटना के बीच जल्द ही वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू होगा। रेलवे इसकी तैयारियों में जुट गया है और जल्द ही भागलपुर-पटना वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल शुरू होने की उम्मीद है। साथ ही यह संभावना जताई जा रही है कि पीएम मोदी भागलपुर में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द ही भागलपुर-पटना वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल शुरू हो सकता है। इसके लिए पिटलाइन के बचे हुए कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार या मंगलवार को टेस्टिंग शुरू हो सकती है। ट्रेन के रखरखाव का कामकाज भागलपुर में होगा। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि सोमवार या मंगलवार को सुबह सात बजे 16 कोच वाली वंदे भारत का ट्रायल शुरू हो सकता है।

कब से दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन

वंदे भारत ट्रेन का संचालन कब शुरू होगा? हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है, लेकिन 15 फरवरी से वंदे भारत ट्रेन को चलाने की योजना पर काम चल रहा था। एक बार ट्रायल शुरू हो जाने के बाद आगे की स्थिति के बारे में पता चलेगा, लेकिन एक बाद तो तय है कि वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू होने से भागलपुर से पटना के बीच 223 किमी की दूरी महज 3 घंटे में पूरी हो सकती है।

बकौल रिपोर्ट, भागलपुर से पटना वंदे भारत ट्रेन को लेकर हाल ही में सांसदों और रेल अधिकारियों के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक हुई थी जिसमें पिछले दो साल में स्टेशनों में होने वाले विकास कार्यों की रिपोर्ट पेश की गई। बता दें कि भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल ने पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रस्ताव रखा था।

विद्युतीकरण का काम संपन्न

बकौल रिपोर्ट, कोचिंग यार्ड के विद्युतीकरण का काम संपन्न हो गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, दो नई वाशिंग पिटलाइन बनकर तैयार है। वाशिंग पिटलाइन में शनिवार को व्हील रोल भी किया जा चुका है। दो-तीन दिनों में टेस्टिंग होगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article