Vande Bharat को लेकर आई खुशखबरी, अब बिहार के लोग भी लेंगे एक्‍सप्रेस का मजा, इस रूट पर दौड़ेगी ट्रेन

Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे और केंद्र सरकार के सम्‍यक प्रयासों से देश की हर राजधानी को वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन के नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। हालांकि अब एक खुशखबरी आई है क्‍योंकि, जल्‍द ही बिहार के सहरसा से नई दिल्‍ली के लिए ट्रेन चलने वाली है।

Vande Bharat Train: अगर आप बिहार में हैं और वंदे भारत ट्रेन से दिल्‍ली तक का सफर करना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने बिहार के सहरसा जिले से नई दिल्‍ली के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। हालांकि अब रेलवे प्रबंधन इसके संचालन की तैयारियों में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि, वंदे भारत ट्रेन से सहरसा से नई दिल्‍ली जाना यात्रियों के लिए काफी ज्‍यादा आरामदायक हो जाएगा। इस ट्रेन से सफर करने में लोगों को न केवल सुविधाएं मिलेंगी बल्कि इस ट्रेन में सफर करने के दौरान लोगों का काफी समय भी बचेगा। कहा जा रहा है कि, सबसे पहले तो इसके लिए एक प्र्स्‍ताव बनाश्‍स जाएगा और फिर उसके बाद ट्रैक का मेंटेनेंस कराया जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद ही वंदे भारत ट्रेन चलने की तस्‍वीर साफ होगी।

​Indian Railways, Vande Bharat, Saharsa to Delhi, Vande Bharat, Vande Bharat Train, Bihar Vande Bharat Train, National News In Hindi, India News In Hindi,भारतीय रेलवे, वंदे भारत, सहरसा से दिल्ली, वंदे भारत, वंदे भारत ट्रेन, बिहार वंदे भारत ट्रेन



वंदे भारत ट्रेन। (सांकेतिक फोटो)

हिन्‍दुस्‍तान ने प्रभात खबर की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि, पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य ट्रैक इंजीनियर मुकेश कुमार ने उनसे बातचीत की। मुकेश कुमार बताते हैं कि, कुछ दिनों पहले सहरसा का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने सहरसा और समस्तीपुर के बीच रेलखंड का ट्रैक निरीक्षण किया। गौरतलब है कि, भारत के प्रदेश की राजधानी को मुख्‍य शहरों को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने के लिए भारतीय रेलवे और सरकार काम कर रहे हैं। हाजीपुर जोन के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि, रेलवे इस संबंध में कोशिश कर रही है कि हर प्रदेश को वंदे भारत ट्रेन की कनेक्टिविटी मिल सके। इसके अलावा उन्‍होंने नई वंदे भारत ट्रेन को लेकर अधिक जानकारी दी। कई अन्‍य अधिकारियों ने बताया है कि, इस साल वंदे भारत से जुड़े प्रोजेक्‍ट में काफी प्रगति दिखेगी। डेडलाइन को ध्‍यान में रखते हुए सभी ट्रैक को मेंटेन करने का काम भी चल रहा है। अफसर बताते हैं कि, जितनी जल्‍दी ट्रैक सही होंगे उतनी ही जल्‍दी शहरों को वंदे भारत ट्रेन की कनेक्टिविटी मिलेगी।

End of Feed