Muzaffarpur में मिला वैशाली की बेटी का शव, रेप कर बच्ची का काटा था गला

बिहार के मुजफ्फरपुर में लापता किशोरी का शव मिलने लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। कुढनी में दो दिन पहले एक नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला काटकर हत्या कर दी गई थी।

मुजफ्फरपुर : जिले के कुढनी थाना क्षेत्र में एक किशोरी का शव नहर के पुल में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना गुरुवार सुबह करीब सात बजे सामने आई, जब कुछ बच्चों ने किशोरी के शव को देखा। किशोरी वैशाली के एक गांव की निवासी थी और अपने नाना के घर आई थी। यह घटना उस समय हुई है जब पुलिस अभी दो दिन पहले एक नौ साल की बच्ची के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले को सुलझाने में जुटी थी।

Crime

(सांकेतिक फोटो)

नाना के घर आई थी बच्ची

दरअसल, किशोरी अपने नाना के घर घूमने के वास्ते आई थी। वो वहीं से लापता हो गई थी। हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक, इस नई वारदात ने पुलिस विभाग में खलबली मचा दी है। घटना स्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है और स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना ने ननिहाल में बच्ची के साथ हुई वारदात के प्रति गुस्से को और बढ़ा दिया है, जिससे स्थानीय समुदाय में चिंता और आक्रोश का माहौल बन गया है।

End of Feed