बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा, बीजेपी विधायक ने माइक तोड़ा, लगी फटकार

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 14, 2023, 04:21 PM IST

सदन में हंगामा उस समय शुरू हुआ जब प्रश्नकाल का 10 मिनट समय बाकी था और रौशन एक तारांकित प्रश्न पूछ रहे थे और संबंधित मंत्री सरकार का जवाब दे रहे थे।

बिहार विधानसभा में मंगलवार को विपक्ष और सत्तापक्ष के सदस्य उस समय आपस में लगभग भिड़ गए जब अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के एक घंटे के भीतर ही स्थगित कर दी और माइक्रोफोन तोड़ देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक को फटकार लगाई।

Bihar Assembly

बीजेपी विधायक ने माइक तोड़ा (file photo)

विधायक बोले, माइक खराब था

हालांकि, भाजपा विधायक लखेंद्र रौशन ने विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से कहा कि माइक्रोफोन खराब था और जब उन्होंने इसे ठीक करने की कोशिश की तो वह बाहर आ गया। उन्होंने इसके लिए भाकपा (माले)-लिबरेशन के विधायकों पर आरोप लगाया। उनका भाकपा(माले)-लिबरेशन के विधायकों के साथ वाद-विवाद हुआ था। राज्य के मंत्री कुमार सर्वजीत से जब संवाददाताओं ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि विधायक ने एक ब्राह्मण सदस्य के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

End of Feed