पटना

AK-47 वाली 'ब्यूटी क्वीन'! पटना मेयर का लड़ चुकी हैं चुनाव, पति बोले- बनना चाहती है गैंगस्टर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 19, 2023, 11:32 AM IST

श्वेता का बीते दिनों एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह एके-47 और इंसास रायफल के साथ दिखाई दी थीं। इसके बाद से उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

Image

श्वेता झा की बढ़ीं मुश्किलें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Patna News: पटना नगर निगम के मेयर का चुनाव लड़ चुकी ब्यूटी क्वीन श्वेता झा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखने लगी है। पटना पुलिस ने अब श्वेता झा से पूछताछ की है। श्वेता के घर पर अगमकुआं थाने की पुलिस ने नोटिस चस्पा भी दिया है। इसके साथ ही ईओयू (EOU) ने भी श्वेता झा को पूछताछ के लिए बुलाया है।

दरअसल बीते दिनों श्वेता झा का एके-47 (AK-47) और इंसास रायफल के साथ फोटो और हथियारों के साथ रील (Reel) सामने आया था। इस पर पति ने कहा था कि चुनाव हारने के बाद वह गैंगेस्टर बनना चाहती है। बता दें, श्वेता झा खुद को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति का सदस्य बताती हैं। हालांकि भाजपा के नेता उन्हें पहले ही पहचानने से इनकार कर चुके हैं।

पिस्टल के साथ वीडियो आया था सामने

दो हफ्ते पहले पिस्टल लहराते हुए श्वेता झा का वीडियो भी सामने आया था। इसमें आर्थिक अपराध इकाई की तरफ से नोटिस देकर पूछताछ के लिए 2 मार्च को बुलाया गया था। इसके बाद अत्याधुनिक हथियारों के साथ अलग-अलग 4 तस्वीरें सामने आने के बाद अब पटना पुलिस एक्शन में आती दिख रही है और आज अगमकुआं थाने की पुलिस ने पूछताछ के लिए भी बुलाया। इस पूरे मामले पर सिटी एएसपी अमित रंजन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है तथ्य सामने आने के बाद कारवाई भी की जाएगी। उधर, श्वेता के पति ने कहा है कि चुनाव हारने के बाद श्वेता ने मुझसे इस बात का जिक्र किया था, लेकिन उनके पास ये हथियार कहां से आए और उन्होंने हथियारों के साथ फोटो कहां पर खिंचवाई, इस बार की मुझे जानकारी नहीं है। दूसरी तरफ, पुलिस ने इसे गंभीर मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में श्वेता से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article