UP Aaj Ka Mausam: यूपी में मौसम का यू टर्न, बारिश और कोहरे का अलर्ट; जानें अपने जिले का हाल

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह घने कोहरे ने लोगों को परेशान किया है। दिन में तेज धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते ही कड़ाके की ठंड ने लोगों को अपने आगोश में ले लिया है। इस बीच, मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।

UP Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदलाव के दौर में है। सुबह घने कोहरे के बाद दिन में तेज धूप और शाम होते ही कड़ाके की ठंड का असर महसूस हो रहा है। इस बीच, बुधवार से बारिश की संभावना को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (IMD) की ताजा जानकारी के अनुसार, यूपी के कुछ जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश के आसार हैं। साथ ही, इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है।

UP Weather Updates

फाइल फोटो।

यूपी में अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी दो दिनों तक उत्तर प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसी के साथ न्यूनतम तापमान में भी हल्की कमी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सुबह और रात के समय ठंड का प्रभाव बरकरार रहेगा। वहीं, दिन के तापमान में मामूली बदलाव देखने को मिल सकता है। खासतौर पर पश्चिमी यूपी में ठंडी हवाएं असर दिखा सकती हैं।

End of Feed