Vaishali Accident: बिहार के वैशाली में बारात से लौट रही कार हादसे का शिकार हो गई। कार की ट्रक से टक्कर के कारण दुल्हन समेत चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दूल्हा समेत तीन लोग घायल भी हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया।अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फाइल फोटो
हादसे में मृतकों की पहचान
यह हादसा जंदाहा प्रखंड के महिसौर थाना क्षेत्र में पनसला चौक के पास मंगलवार तड़के हुआ। जिसमें 3 महिलाओं और एक बच्ची की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बबीता देवी, 8 वर्षीय सोनाक्षी कुमारी, मोना देवी और दुल्हन रूपा कुमारी के तौर पर हुई है। मोना देवी आंगनबाड़ी की सहायिका हैं। वहीं घायलों में दूल्हा दीनानाथ कुमार, क्रांति कुमार और चालक शामिल हैं।
अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार भागलपुर के नवगछिया में सोमवार को बारात गई थी। जहां दीनानाथ कुमार की शादी नवगछिया में मंदिर में हुई। जिसमें क्रांति कुमार, बबीता देवी, चुलबुल कुमारी, मोना देवी आदि लोग भी शामिल हुए। शादी के बाद ये सभी लोग कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पाकर मौके परपहुंची पुलिस ने घायलों को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर किया गया।
