Bihar Crime: छपरा में घर में सो रही बहनों पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया वार, एक की मौत

Bihar Crime: बिहार के छपरा जिले में घर में सो रही दो बहनों पर अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में एक की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Bihar Crime: बिहार के छपरा जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां दो सगी बहनों पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। यह घटना उस समय हुई जब दोनों बहनें अपने घर में सो रही थी। इस हमले में एक बहन की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इलाके की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Crime News.

छपरा में घर में सो रही बहनों पर जानलेवा हमला (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

एक की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल

मृतक बहन के परिवार के सदस्य कमलेश कुमार ने बताया कि हमलावरों ने उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरी बहन की हालत बेहद नाजुक है और उसे बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच (PMCH) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुखद घटना में मृतक महिला के 11 महीने के बच्चे को छोड़ दिया गया है, जिससे परिवार में मातम छा गया है।

End of Feed