पटना

राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा में नया विवाद; SPG कमांडो जबरन ले गया बाइक, होटल मालिक का आरोप

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'वोट अधिकार यात्रा' एक बार फिर विवादों में घिर गई है। बिहार के सिमरी थाना क्षेत्र में एक होटल मालिक ने राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात कमांडो पर बाइक चोरी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि उनकी बाइक जबरन ली गई और अब तक वापस नहीं मिली है।

Vote Adhikar Yatra: भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'वोट अधिकार यात्रा' लगातार विवादों में फंसती जा रही है। अब सिमरी थाना क्षेत्र के भराठी से एक नया मामला सामने आया है, जहां स्थानीय होटल मालिक शुभम सौरभ ने राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात SPG कमांडो पर बाइक चोरी का गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, शुभम की पल्सर 220 बाइक चाय पीने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने पहले मांगी, और जब उन्होंने इंकार किया तो दबाव बनाकर बाइक जबरन ले गए। शुभम का यहां कहना है कि छह अन्य बाइकें उनके मालिकों को लौटाई गईं, लेकिन उनकी बाइक अब तक गायब है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पास घटना से जुड़ी कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद है।

लाख कोशिशों के बाद भी नहीं मिली बाइक

बताया जा रहा है कि, परिवार ने बाइक की तलाश में मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और मोतिहारी जैसे शहरों तक चक्कर लगाए, मगर बाइक का अब तक कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के बावजूद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस घटना ने राहुल गांधी की यात्रा को एक और विवाद के घेरे में ला खड़ा किया है। शुभम ने बताया कि बाइक उनके ससुर अनिल राय के नाम पर है और सुरक्षाकर्मी होटल से जबरन ले गए थे। लाख कोशिशों के बाद भी अब तक बाइक नहीं मिली है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article