चलती ट्रेन में बिगड़ी बुजुर्ग की तबीयत, फरिश्ता बनकर आए TTE, ऐसे बचाई जान; देखें वीडियो

छपरा में आम्रपाली एक्सप्रेस में एक बुजुर्ग दंपत्ति यात्रा कर रहा था। इसी दौरान 70 वर्षीय बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई। अचेत हुए बुजुर्ग की जान बचाने के लिए भारतीय रेल के टीटीई राजीव कुमार और मनमोहन ने उन्हें सीपीआर और माउथ-टू-माउथ ऑक्सीजन सपोर्ट दिया। जिसके बाद उनकी हालत में सुधार आया और उनकी जान बच गई। ट्रेन के छपरा पहुंचने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

छपरा में चलती ट्रेन में टीटीई ने फरिश्ता बनकर एक बुजुर्ग की जान बचा ली। दरअसल ट्रेन में यात्रा के दौरान एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। जिसके बाद भारतीय रेल के टीटीई ने उन्हें चलती ट्रेन में सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) दिया। साथ ही उन्हें माउथ-टू-माउथ ऑक्सीजन सपोर्ट भी दिया। जिसकी वजह से बुजुर्ग की जान बच गई।

Train CPR

TTE ने बचाई बुजुर्ग की जान

आम्रपाली एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे बुजुर्ग दंपत्ति

अमृतसर से हाजीपुर जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस (15708) ट्रेन के जनरल कोच में एक बुजुर्ग दंपत्ति यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान 70 वर्षीय बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ने पर वे अचेत हो गए। जिसके बाद उनकी पत्नी चिल्लाते हुए मदद मांग मांगने लगी। जिसे देख भारतीय रेल के टीटीई राजीव कुमार और मनमोहन कुमार मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग की जिदंगी बचाने के लिए उन्होंने पूरी जान लगा दी।

End of Feed