पटना

Bihar Weather: बिहार में तेजी से गिर रहा पारा, ठंड को लेकर नया Alert जारी; जानें अपने शहर का हाल

Bihar Weather Report: बिहार में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है, जिस वजह से राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में आसमान साफ रहता है, लेकिन शाम के वक्त ठंड का असर दिखना शुरू हो जाता है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Bihar Weather Report: बिहार में सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। राजधानी पटना में चार डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में कमी देखी गई है। बिहार में 22 नवंबर को चार डिग्री के करीब न्यूनतम तापमान में गिरावट आई थी। बता दें कि बिहार में दिन में मौसम थोड़ा सामान्य रहता है, लेकिन सूरज ढलते ही कनकनी का असर शुरू हो जाता है। इससे लोगों को ठंडक का एहसास होने लगता है।

सुबह के वक्त कोहरा

बिहार में इन दिनों सुबह की शुरुआत कोहरे से होती है। सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहता है। हालांकि, दिन होते ही कोहरे छंटने लगते हैं और दिन में अच्छी धूप खिलती है। पटना मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में अगले हफ्ते से ठंड में बढ़ोतरी होगी। यानी कि बिहार में अगले हफ्ते से ठंड और बढ़ने वाली है। वहीं, इन दिनों रात का तापमान सामान्य से अधिक रह रहा है।

अभी और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अगले कुछ दिनों तक तेज हवा की वजह से ठंड का असर दिखेगा। वहीं, अगले एक दो दिन में और ज्यादा ठंड बढ़ेगी, क्योंकि आईएमडी का अनुमान है कि रात के तापमान में अभी और कमी आएगी। इसके साथ ही दिन के तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक की कमी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि तापमान में कमी के कारण ठंड बढ़ेगी।

कहां कितना रहा तापमान?

बिहार के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है, जानें कहां कितना रहा तापमान

  • डेहरी- नयूनतम तापमान 11.02 डिग्री सेल्सियस
  • पटना - न्यूनतम तापमान 16.01 डिग्री सेल्सियस
  • छपरा - न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस
  • मधुबनी- अधिकतम तापमान 31.02 डिग्री सेल्सियस
Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article