पटना

Bihar Weather: बिहार में जल्द बदलेगा मौसम, दिन-रात पड़ेगी कड़ाके की ठंड; IMD ने दिया अपडेट

Bihar Weather Updates: बिहार में सुबह-शाम ठंड पड़ रही है, लेकिन जल्द ही बिहार में पूरे दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में जल्द ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Bihar Weather Updates: बिहार में दूसरे राज्यों की अपेक्षा ठंड पड़ रही है, लेकिन इस बार अब तक सामान्य से कम ही ठंड पड़ी है। नवंबर खत्म होने में महज सात दिनों का वक्त बचा है, लेकिन कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। आईएमडी ने बताया कि बीते दिन बिहार के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। वहीं, अगले तीन दिनों तक तापमान सामान्य बना रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि बिहार के उत्तरी और पूर्वी भाग में कोहरे का असर दिखेगा।

अधिकतम तापमान में वृद्धि

मौसम विभाग ने बताया कि बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। पटना में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है। भागलपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।

जल्द ही पड़ेगी कड़ाके की ठंड

बता दें कि कश्मीर में हो रही बर्फबारी का असर बिहार के मौसम पर पड़ रहा है। कश्मीर के ऊपरी इलाके में बर्फ पड़ रही है, जिस वजह से बिहार में पशुआ हवा चल रही है। पछुआ हवा के कारण सुबह और शाम के वक्त ठंड रही है, लेकिन दिन में धूप निकलने के बाद गर्मी का एहसास हो रहा है। बता दें कि बिहार के 10 जिलों में कोहरा छाए रहने को लेकर अलर्ट जारी हुआ है।

बिहार में भी प्रदूषण का असर

बिहार में ठंड के अलावा प्रदूषण का भी असर दिख रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में बताया कि पटना का एक्यूआई 236 दर्ज किया गया, जो हवा की गुणवत्ता खतरनाक श्रेणी में दर्शाता है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article