Patna Traffic Advisory: पटना में आज पीएम मोदी का रोड शो, 4 घंटे तक कई रास्ते बंद; इन सड़कों का करें इस्तेमाल

Patna Traffic Advisory: पटना में गुरुवार 29 मई को पीएम मोदी के रोड शो के चलते ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है। इस दौरान गुरुवार को शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। साथ ही कुछ जगहों पर रूट डायवर्जन भी लगा रहेगा।

Patna Traffic Advisory: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज पटना में रोड शो होने वाला है। जिसके चलते पटना ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। पीएम के रोड शो के दौरान सुरक्षा और यातायात की सुचारू व्यवस्था के लिए कई इलाकों में नो एंट्री लागू की जाएगी। साथ ही कई रास्तों को डायवर्ट भी किया जाएगा।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

शाम 4 से रात 8 बजे तक आवाजाही पर रोक

ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि गुरुवार शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक शहर के कई हिस्सों में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने खास तौर पर पटना एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को सतर्क किया और कहा, "जो यात्री एयरपोर्ट जाना चाहते हैं, वे 4 बजे से पहले वहां पहुंच जाएं। इसके बाद उन्हें तीन निर्दिष्ट स्थानों पर तैनात पुलिस एस्कॉर्ट वाहनों का सहारा लेना होगा।"

End of Feed