पटना

अभी का मौसम : बिहार सहित इन राज्यों में कुछ ही देर में बारिश और ओले गिरने की संभावना

तेज हवाओं, ओलावृष्टि और बारिश ने गर्मी के प्रचंड प्रभाव को रोका हुआ है। देश के कई हिस्सों में लोग लू का प्रकाप झेल रहे हैं। लेकिन बिहार सहित कई राज्यों में आज यानी शुक्रवार 21 मार्च को दोपहर से रात तक तेज हवाएं, ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी IMD ने दी है।

Image

IMD ने दी ओले गिरने की चेतावनी

Photo : PTI

देश के ज्यादातर हिस्सों से सर्दी की विदाई हो चुकी है। गर्मी धीरे-धीरे अपने प्रचंड रूप में आने भी लगी है। देश के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लू चलने की खबरें हैं। जबकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में अभी तक भीषण गर्मी का प्रकोप नहीं दिखा है। इधर पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तेज हवाओं, वज्रपात और बारिश के साथ मौसम करवट ले रहा है।

मौसम विभाग ने आज बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और सिक्किम में बिजली गिरने के साथ ही 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही IMD ने आज दोपहर बाद बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और सिक्किम में ओले गिरने और बारिश की भी चेतावनी दी है।

यही नहीं मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी शुक्रवार 21 मार्च को गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में 21 मार्च, 2025 की दोपहर से रात के तक भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम की इस ऊटपटांग चाल से लोग बड़े परेशान है। खेतों में गेंहू और अन्य फसलें तैयार खड़ी हैं। ऐसे में भारी बारिश और ओलों की वजह से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग की चेतावनी से किसानों के माथे चिंता की लकीरें हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article