Chamki Bukhar: बिहार में चमकी बुखार का प्रकोप, अररिया में तीन बच्चों की मौत

बिहार के अररिया में रहस्यमयी बुखार का प्रकोप दिखा है। रहस्यमयी बुखार से तीन बच्चों की मौत हो गई है। हालांकि, जिला प्रशासन ने कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञ मौत के सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

बिहार के अररिया जिले के रानीगंज गांव में ‘रहस्यमयी बुखार’ से पिछले तीन दिन में तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने हालांकि दावा किया है कि उनके बच्चों की मौत एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (दिमागी बुखार) के कारण हुई है, लेकिन जिला प्रशासन ने कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञ मौत के सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि दिमागी बुखार को स्थानीय स्तर पर "चमकी बुखार" भी कहा जाता है।

chamaki bukhar

फाइल फोटो।

तीन बच्चों की मौत

अधिकारियों के अनुसार मृतकों की पहचान रौनक कुमार (4), अंकुश कुमार (2 महीने) और गौरी कुमार (7) के रूप में हुई है। रौनक कुमार की मौत शनिवार को हुई, जबकि अंकुश कुमार और गौरी कुमार की मौत क्रमशः रविवार और सोमवार को हुई। ग्रामीणों ने दावा किया कि रहस्यमयी बुखार से पीड़ित कई बच्चों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed