Train Accident: मुजफ्फरपुर के नारायणपुर अनंत स्टेशन पर एक रेल हादसा हो गया है। यहां शेंटरिंग के दौरान मालगाड़ी की तीन बोगियां पटरी से उतर गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और बोगियों को ट्रैक पर चढ़ाने के प्रयास में जुट गए। बताया जा रहा है कि ये तीन बोगियां तेल टैंकर की है।
तेल टैंकर की तीन बोगियां हुई बेपटरी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नारायणपुर रेलवे स्टेशन के समीप गुमटी नंबर 98 के पास ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि तेल का टैंकर नारायणपुर स्थित डिपो पर खाली करने बाद प्लेसमेंट के लिए यार्ड में जा रही थी, उसी दौरान मालगाड़ी की तीन बोगियां अचानक पटरी से उतर गई। इसकी सूचना जैसे ही अधिकारियों की दी गई। तुरंत घटनास्थल पर अधिकारी समेत रेलवे कर्मी पहुंचे। बता दें कि आरपीएफ और जीआरपी की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया गया है। इसके बाद तकनीकी टीम को बुलाया गया और जांच के आदेश दिए गए हैं।
पहले भी हो चुका है हादसा
बता दें कि आज से करीब एक महीने पहले भी यहां एक रेल दुर्घटना हो चुकी है। इसी स्टेशन पर एक मालगाड़ी बेपटरी हुई थी। ये मालगाड़ी स्लीपर लोड मालगाड़ी थी। इस तरह की घटाओं को आगे आने वाले समय में रोकने को लेकर आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है। अधिकारी ने बताया कि इस पर विचार किया जाएगा।
