पटना

Bihar Weather: दिवाली की रात बिहार के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ा, पूर्णिया का AQI सबसे अधिक; जानें अपने जिले का हाल

Bihar Weather: बिहार में दिवाली पर जमकर आतिशबाजी हुई है। बिहार के कई जिलों का एक्यूआई 200 से ऊपर चला गया है। इसके साथ ही बिहार में अब मौसम का रुख बदलने वाला है। बिहार में कुछ दिनों में ठंड का असर दिखना शुरू हो जाएगा।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Bihar Weather: बिहार में इन दिनों गर्मी का एहसास हो रहा है। रात में हवा की रफ्तार बेहद कम होती है, जबकि दिन में पछुआ हवा 4 से 6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल का कहना है कि दिवाली के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है और ठंडक महसूस होगी, लेकिन इस साल दिवाली की रात बिहार के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। पटाखों के इस्तेमाल और अन्य प्रदूषकों के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई शहरों में बहुत खराब पाया गया।

कहां-कितना रहा AQI?

दिवाली की रात बिहार के अधिकांश शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया। पटाखों के इस्तेमाल के कारण राज्य के कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 200 से ऊपर पहुंच गया, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है। पूर्णिया जिले में प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक 280 दर्ज किया गया। इसके अलावा, हाजीपुर (265), बेतिया (243), और कटिहार (211) में भी प्रदूषण का स्तर गंभीर स्तर पर पहुंच गया। मुजफ्फरपुर (187), किशनगंज (168), पटना, भागलपुर, और बेगूसराय (150) में भी प्रदूषण का स्तर काफी अधिक रहा। हालांकि, राज्य के कुछ जिलों की स्थिति बेहतर रही। मुंगेर (97), छपरा (90), आरा (57), सासाराम (55), और बिहारशरीफ (49) में प्रदूषण का स्तर तुलनात्मक रूप से कम रहा।

बिहार में जल्द ही पड़ेगी ठंड

मौसम विज्ञानी एसके पटेल के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही शुष्क हवाओं के कारण दिन में धूप खिलने के बावजूद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही, रात के न्यूनतम तापमान में भी कमी आने की संभावना है। इन शुष्क हवाओं के कारण आसमान साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के समय नदी किनारे के क्षेत्रों में धुंध छाने की संभावना है, जबकि ग्रामीण इलाकों में हल्का कुहासा छाया रह सकता है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में आज मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आसमान साफ रहने के कारण दिन में धूप खिलने की संभावना है। हालांकि, शाम के समय से ही तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी और ठंडक महसूस होने लगेगी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article