Gaya News: रिटायर्ड टीचर के घर चोरी, लाखों के गहने और कीमती सामान लेकर चोर फरार, CCTV में रिकॉर्ड हुई वारदात

Gaya News: बिहार के गया जिले में डेल्हा थाना क्षेत्र के मंदराज बीघा स्थित एक मोहल्ले में रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक के घर में कुछ बदमाशों ने 80 लाख रुपये के गहनों और कीमती समान की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के आधार पर मामले की जांच कर रही हैं।

Gaya News: लूटपाट के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां दिन-प्रतिदिन विभिन्न स्थानों से चोरी की खबर सामने आ रही है। कहीं बदमाश चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे रहे हैं तो कहीं एटीएम लूटे जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के गया से सामने आया है। यहां एक रिटायर्ड शिक्षक के घर से लाखों रुपये के गहनों समेत कई कीमती सामानों की चोरी को अंजाम दिया गया है। चोरी की ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

gaya news

रिटायर्ड टीचर के घर चोरी

रिटायर्ड शिक्षक के घर से लाखों की चोरी

पुलिस ने बताया कि यह घटना गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के मंदराज बीघा स्थित छोटकी डेल्हा मोहल्ला की है। यहां बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षक शिवदत्त गुप्ता के घर से 80 लाख रुपये के सोने और चांदी के गहने और 60 हजार रुपये नगद सहित कई कीमती सामानों की चोरी की है। वारदात के दौरान परिवार एक के कमरे में सो रहा था। उसके बगल के कमरे में रखी दो अलमारियों को तोड़कर गहने व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

End of Feed