शराबबंदी वाले बिहार में चोरों ने थाने में की सेंधमारी, मालखाना से उड़ाई शराब की बोतलें

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 23, 2023, 11:43 PM IST

सिकंदरपुर ओपी के मालखाना में शराब बरामदगी के बाद रखे गए थे। इसी दौरान चोरों ने सेंधमारी कर दीवार फांदकर वहां रखे पांच कार्टन शराब की बोतलें और देसी शराब से भरा एक थैला लेकर भाग निकले।

आमतौर पर चोर, पुलिस और थाने का नाम सुनते ही दूर भागने लगते हैं, लेकिन जब चोर इतने निर्भीक हो जाएं कि थाने को ही अपना निशाना बनाने लगें तो क्या कहेंगे।ऐसा ही एक मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से प्रकाश में आया है जहां बेखौफ चोरों ने थाने के मालखाने में सेंधमारी कर बरामद शराब की बोतलों पर हाथ साफ कर दिया।

bihar crime

बिहार में पुलिस थाने से शराब की चोरी (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

एक शख्स गिरफ्तार

पुलिस ने हालांकि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि सिकंदरपुर ओपी के मालखाना में शराब बरामदगी के बाद रखे गए थे। इसी दौरान चोरों ने सेंधमारी कर दीवार फांदकर वहां रखे पांच कार्टन शराब की बोतलें और देसी शराब से भरा एक थैला लेकर भाग निकले। पुलिस को सूचना मिली तो चोरों की तलाश में जुट गई।

End of Feed