बिहार में बह गई उल्टी गंगा? पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह में नीतीश के साथ पहुंचे तेजस्वी यादव

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2023, 10:16 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर पंडित जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

बिहार की राजनीति भी महाराष्ट्र की राजनीति जैसी होती जा रही है, कब क्या हो जाए पता नहीं। जिस जनसंघ, भाजपा, आरएसएस को लेकर लालू यादव हमलावर रहे हैं, उसी के नेता की जयंती समारोह में उनके बेटे तेजस्वी यादव शामिल हुए। उनके साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी थे। अब क्या खिचड़ी पक रही है ये तो पता नहीं लेकिन कहानी कुछ न कुछ तो है।

nitish tejaswi

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह में पहुंचे नीतीश-तेजस्वी (फाइल फोटो)

End of Feed