Bihar: दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, कई कोच के शीशे क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

Stone Pelting on Train: बिहार के जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया है। जिससे कई कोच के शीशे टूट गए हैं। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

Stone Pelting on Train: बिहार के समस्तीपुर में गुरुवार रात को स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी हुई। जिससे कई कोच में खिड़की के शीशे टूटकर चकनाचूर हो गए। यह ट्रेन जयनगर से नई दिल्ली की ओर जा रही है। इसी दौरान एक मानसिक रूप से विक्षिप्त शख्स ने इसपर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि इस दौरान किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। ट्रेन के कोच क्षतिग्रस्त होने के बाद मुजफ्फरपुर में मरम्मत की गई। जिसके बाद ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई।

Stone pelting

बिहार में ट्रेन पर हुआ पथराव

मुजफ्फरपुर में ठीक किए गए शीशे

ट्रेन नंबर 12561 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए जा रही थी। ट्रेन खुलने के कुछ ही देर पर इसका पथराव हो गया। जिससे ट्रेन के पैंट्रीकार और एसी कोच B1 की सीट नंबर 32 का कांच क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके अलावा कोच A1 की सीट नंबर 31 का शीशा भी पूरी तरह टूट गया है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएम की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में चुट गई।

End of Feed