गेट न खोलने से गुस्साए यात्रियों ने स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर बरसाए पत्थर, कुंभ जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर जमा थी भारी भीड़, देखें Video

बिहार में जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन पर मधुबनी रेलवे स्टेशन पर यात्री की भीड़ ने पथराव किया। इन यात्रियों की भीड़ कुंभ में जाने के लिए स्टेशन पर जमा थी। लेकिन ट्रेन का गेट अंदर से बंद होने के कारण ये लोग ट्रेन में सवार नहीं हो पाए। जिससे गुस्साए यात्री ने ट्रेन पर हमला कर दिया।

बिहार में मधुबनी रेलवे स्टेशन पर स्वंतत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन पर यात्रियों की भीड़ ने पथराव किया। स्टेशन पर भारी भीड़ को देखकर कई यात्रियों ने ट्रेन की बोगियों का गेट नहीं खोला। ट्रेन पर न चढ़ पाने के कारण स्टेशन पर जमा यात्री आक्रोशित हो गए और पथराव करने लगे। जिस कारण ट्रेन की कई एसी बोगियों के शीशे टूट गए। हालांकि इस घटना में किसी जनहानि की कोई सूचना नही है।

कुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ से भरा स्टेशन

यह घटना समस्तीपुर रेल मंडल के मधुबनी रेलवे स्टेशन की है। जहां पर जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव की घटना हुई। यात्रियों ने बताया कि मधुबनी स्टेशन पर भारी संख्या में महाकुंभ जाने वाले यात्री जमा थे। स्टेशन पर भीड़ को देखकर ट्रेन में सवार यात्रियों ने अधिकतर बोगियों के गेट अंदर से बंद कर लिए। जिस कारण मधुबनी स्टेशन पर मौजूद यात्री ट्रेन पर नहीं चढ़ पाए। जिससे यात्री भड़क गए और प्लेटफॉर्म पर हंगामा करने लगे। तभी ट्रेन भी स्टेशन से खुल गई। जिससे यात्रियों में और गुस्सा फूट पड़ा और इन लोगों ने ट्रेन पर पथराव शुरू कर दिया।

End of Feed