वंदे भारत एक्सप्रेस पर जमकर पत्थरबाजी, शीशे टूटे; DRM ने बनाया एक्शन का प्लान

भागलपुर से हावड़ा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर भागलपुर में पत्थरबाजी पर मालदा रेल डिवीजन ने एक्शन लेने की बात कही है। डीआरएम मनीष गुप्ता ने कहा कि यह राष्ट्र की संपत्ति है और भारत सरकार ने जनहित में आम लोगों की सुविधा के लिए ट्रेन शुरू की है।

पटना : भागलपुर से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को शरारती तत्वों ने निशाना बनाया है। मालदा रेल डिवीजन के डीआरएम ने अपील की है कि ऐसी घटनाओं से लोग बाज आएं। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र की संपत्ति है और इसे जनहित में आम लोगों की सुविधा के लिए भारत सरकार ने शुरू किया है। दरअसल, भागलपुर और टेकानी स्टेशन के बीच सोमवार को शरारती तत्वों ने वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया। पथराव में ट्रेन की बोगी का शीशा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी जानकारी रेलकर्मी ने संबंधित अधिकारियों को दी। हालांकि, ट्रेन में सफर करने वाले यात्री और रेलकर्मियों को कुछ नहीं हुआ। इस घटना को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Stone pelting on Vande Bharat in Bhagalpur

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव

इसके अलावा शरारती तत्वों ने रामपुरहाट और दुमका के बीच पिनरगड़िया के पास भी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया। पथराव में ट्रेन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले को लेकर जांच की जा रही है। मालदा रेल डिवीजन के डीआरएम मनीष गुप्ता ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए अपील की है कि यह राष्ट्र की संपत्ति है और भारत सरकार ने जनहित में आम लोगों की सुविधा के लिए ट्रेन शुरू की है। पूर्व रेलवे के लिए वंदे भारत महत्वपूर्ण ट्रेन है, जो भागलपुर से हावड़ा के लिए चलती है। 14 अप्रैल को सूचना मिली कि हाट पुरानी हॉल्ट के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव किया।

End of Feed