पटना

बिहार का मौसम 16-Apr-2025: किसानों के लिए आफत बनी आंधी-बारिश, आज भी 24 जिलों में अलर्ट; जाने आपके शहर में मौसम का ताजा हाल

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-Apr-2025 पटना, दरभंगा, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग ने बिहार के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही 24 जिलों में बिजली गिरने, बादल गरजने और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। बारिश का सिलसिला 21 अप्रैल तक बिहार में जारी रहने के आसार हैं।

Image

Meta AI

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-Apr-2025: बिहार में आंधी और बेमौसम बारिश के रूप में कुदरत कहर बरपा रही है। पिछले कई दिनों से प्रदेश का मौसम बिगड़ा हुआ है। जिस कारण लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है और फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है। जिसने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। फिलहाल बारिश का सिलसिला अभी थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। बिहार में 21 अप्रैल तक अलग-अलग हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया गया है।

इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के सभी जिलों में बारिश होने का अनुमान है। 24 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी-पानी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, पूर्वी और दक्षिण-मध्य बिहार में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार बिहार में 19 अप्रैल तक बिहार के अधिकतर हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ हिस्सों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के भी आसार हैं। इसके अलावा मेघगर्जन-वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। वहीं 20 और 21 अप्रैल को भी कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। अगले 5 दिनों के दौरान बिहार के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

कहां-कितनी हुई बारिश

गया का अतरी47.2 मिमी
नवादा का कौआकोल34.2 मिमी
सिवान27.6 मिमी
भोजपुर का कोइलवर27.4 मिमी
गया का टेकारी27.2 मिमी
गया का मानपुर19.2 मिमी
गया का वजीरगंज18.6 मिमी
पटना का पुनपुन19.2 मिमी
पटना का बिक्रम23.6 मिमी
पटना का संपतचक21.2 मिमी
पटना का दुल्हिन बाजार18.4 मिमी
पटना का दानपुर16.4 मिमी
बिहारशरीफ18.0 मिमी
नवादा का हिसुआ17.4 मिमी
नवादा का काशीचक16.6 मिमी
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article