पटना : राजधानी में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। यहां मंगलवार को लालजी टोला में अपराधियों ने जमकर गोलीबारी की। आरोप है कि वीआईपी पार्टी के प्रवक्ता आनंद मधुकर ने गोली चलवाई है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरा को भी तोड़ा गया है। फिलहाल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दर्जनों खोखे बरामद किए हैं। गोलीबारी में एक शख्स को हाथ में गोली लगी है। गांधी मैदान थाना पुलिस वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस घटना का एस सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिससे पहले एक पक्ष दूसरे पर हमला करने के उद्देश्य से पहुंचता है, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस होती है और फिर हाथापाई होने लगती है। इसी दौरान ईंट चलाए गए, जिससे एक व्यक्ति के चोट लगने से खून बहता नजर आ रहा है।
ये घटना पटना के गांधी मैदान इलाके की है, जहां कई राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि पटना में 18-20 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। इस गोलीबारी के दौरान एक शख्स को हाथ में गोली लगी है और वो जख्मी हो गया है।
