Shyam Rajak Resigns: लालू यादव को बड़ा झटका, राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने दिया इस्तीफा

Shyam Rajak Resigns: श्याम रजक ने राजद के राष्ट्रीय महासचिव पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने शायराना अंदाज में अपना इस्तीफा पत्र लालू प्रसाद यादव को सौंपा है।

Shyam Rajak Resigns: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका लगा है। राजद के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री श्याम रजक ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव को अपना इस्तीफा पत्र भेजा है। वह राजद के राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर पार्टी के लिए कार्य कर रहे थे।

Shyam Rajak Resigns

फाइल फोटो।

पूर्व मंत्री ने अपने इस्तीफे के साथ एक शेर भी लिखा। उन्होंने शायराना अंदाज में लिखा, मैं शतरंज का शौकीन नहीं था। इसलिए धोखा खा गया। आप मोहरे चल रहे थे, मैं रिश्तेदारी निभा रहा था।

End of Feed