Bihar: स्कूल में दवा खाने से 24 बच्चों की बिगड़ी तबियत, गुस्साए परिजनों ने टीचरों को बनाया बंधक, इलाज के बाद हालत में सुधार

पूर्वी चंपारण के एक सरकारी स्कूल में सोमवार को छात्रों ने एल्बेंडाजोल की गोली खाई, जिसके बाद 24 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। उन्हें उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। बच्चों की हालत देख अभिभावक घबरा गए। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने स्कूल के सभी शिक्षकों को बंधक बना लिया। मेडिकल टीम ने तुरंत पहुंच बच्चों को अस्पताल पहुंचा। जहां इलाज के बाद सभी की हालत में सुधार है। स्वास्थ्य विभाग इस घटना की जांच कर रहा है।

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के एक सरकारी स्कूल में सोमवार को एल्बेंडाजोल की गोली खाने के बाद दो दर्जन से अधिक छात्र बीमार हो गए। यह घटना मधुबन प्रखंड के कोइलहारा गांव स्थित 'उत्क्रमित मध्य विद्यालय' में हुई। घटना के बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ने से उनके अभिभावक घबरा गए और उन्होंने स्कूल में हंगामा किया। गुस्साए अभिभावकों ने कुछ समय के लिए स्कूल के सभी शिक्षकों को बंधक बना लिया। स्थिति को संभालने के लिए एक मेडिकल टीम तुरंत स्कूल पहुंची और बीमार छात्रों को इलाज के लिए मधुबन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया।

Meta AI

Meta AI

इलाज के बाद छात्रों की हालत में सुधार

इलाज के बाद सभी छात्रों की हालत में सुधार हुआ। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग पूरे जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चला रहा है, जिसमें सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को एल्बेंडाजोल और डीसी फोर्ट की दवा दी जा रही है। सोमवार को दवा लेने के बाद कई बच्चों ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। मेडिकल टीम ने सभी प्रभावित छात्रों का तुरंत इलाज किया। जिन बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया उनमें अंशु कुमारी, अदिति कुमारी, ज्योति कुमारी, साहीदा खातून, लाडली प्रवीण, कुसमुन खातून, अन्या प्रवीण, सान्या रानी, रंजन कुमार, साई राजा, नबी हसन, अरबाज आलम और कुदुस आलम शामिल हैं।

End of Feed