बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी, सहरसा से सीधे दिल्ली तक Garib Rath स्पेशल; देखिए क्या है टाइम शेड्यूल

Saharsa-Anand Vihar Garib Rath Special: बिहार से दिल्ली के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए सहरसा-आनंद विहार गरीब रथ स्पेशल ट्रेन संचालित की गई है। यह स्पेशल ट्रेन 4 दिसंबर से 2 जनवरी तक सप्ताह में 5 दिन अपनी सेवाएं देगी। आइये जानते हैं यह किन स्टेशनों पर स्टाप लेगी।

Saharsa-Anand Vihar Garib Rath Special: बिहार के यात्रियों के खुशखबरी है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन-सरायगढ़-निर्मली-झंझारपुर-सकरी-दरभंगा-रक्सौल के रास्ते सहरसा और आनंद विहार के बीच एक जोड़ी गरीब रथ स्पेशल (Gareeb Rath Special) ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। इस स्पेशल ट्रेन में 16 एसी कोच के साथ अन्य डिब्बे होंगे। इसके चलने से सीतामढ़ी समेत कई अन्य स्टेशनों से चढ़ने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी, सहरसा से सीधे दिल्ली तक Garib Rath स्पेशल; देखिए क्या है टाइम शेड्यूल

देखिए रूट-टाइमिंग

सहरसा-आनंद विहार गाड़ी संख्या (05577) गरीब रथ स्पेशल चार से 31 दिसंबर तक चलेगी। सप्ताह में गुरुवार और शनिवार को छोड़कर सहरसा से रात साढ़े 8 बजे खुलेगी। इसके बाद गढ़बरूआरी 9 बजकर 15 मिनट, सुपौल 9 बजकर 45 मिनट सरायगढ़, 10 बजकर 30 मिनट पर निर्मली, 10 बजकर 43 मिनट पर घोघरडीहा ठहरते हुए अगले दिन 12 बजकर 13 मिनट पर झंझापुर, 12 बजकर 40 मिनट पर सकरी, 1 बजकर 05 मिनट पर दरभंगा, 2 बजकर 20 मिनट पर जनकपुर रोड, 3 बजकर 10 मिनट पर सीतामढ़ी, 3 बजकर 50 मिनट पर बैरगनिया, 5 बजकर 30 मिनट पर रक्सौल, 6 बजकर 40 मिनट पर नरकटियागंज ठहरते हुए तीसरे दिन मध्य रात्रि में 2 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

End of Feed