तेजस्वी ने नीतीश कुमार की ऐसे की नकल, बोले- भांडा फोड़ने का वक्त नहीं; 'आप सब तो जनबै करते हैं; वीडियो देख नहीं रुकेंगे ठहाके

बिहार विधान परिषद में सीएम नीतीश कुमार की नकल कर राजद नेता तेजस्वी यादव ने माहौल बना दिया। उन्होंने कहा कि, अब और भांडा फोड़ने का वक्त नहीं बचा है। बाकी 'आप सब लोग तो जनबै करते हैं' कुछ बचा है, दुनिया तो खतमै होने वाली है।

पटना : बिहार विधान परिषद में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से राष्ट्रगान के कथित अपमान का मुद्दा के साथ अन्य मुद्दों पर विपक्ष हावी रहा है। जहां राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुनील कुमार सिंह ने इस प्रकरण पर ‘विशेष चर्चा’ कराए जाने की मांग की तो वहीं, खुद तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार की नकल करते चुटकियां लीं। विधान परिषद कार्यवाही के दौरान तेजस्वी काफी मजाकिया अंदाज में कहते नजर आ रहे हैं कि अब और भांडा फोड़ने का वक्त नहीं बचा है। बाकी 'आप सब लोग तो जनबै करते हैं', कुछ बचा है, दुनिया तो खतमै होने वाली है। उनके इस चुटकीले अंदाज से सदन में जमकर ठहाके लगे।

RJD Leader Tejashwi Yadav Taunt on CM Nitish Kumar

तेजस्वी यादव

राष्ट्रगान पर चर्चा पर जोर

बिहार विधान परिषद में आज की कार्यवाही शुरू होते ही दोनों पक्षों से तंजात्मक तरीके से बहस शुरू हुई। राजद के सुनील कुमार सिंह ने इस मुद्दे को उठाते हुए इस पर ‘विशेष चर्चा’ कराने का अनुरोध किया जिसे सभापति अवधेश नारायण सिंह ने खारिज कर दिया। सभापति ने बिहार के आज नई ऊंचाई छूने का दावा करते हुए राजद एमएलसी को ‘बिहार को बदनाम करने की कोशिश करने’ के लिए फटकार लगाई। राजद के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) ने विरोध जताते हुए कहा, लेकिन सर, यह कोई और है जिसने राज्य को बदनाम किया है। मैं इस पर चर्चा कराने की प्रार्थना कर रहा हूं।

End of Feed