पटना

पहली बार बिहार में होगा Khelo India Youth Games, खिलाड़ियों की सुविधा के लिए अधिकारियों को मिले ये निर्देश

Khelo India Youth Games in Bihar: बिहार के राजगीर में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के आयोजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की गई। एडीजी एम. मल्लर विलि और डीएम शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में खिलाड़ियों के रहने-खाने और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

Image

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक

Khelo India Youth Games in Bihar: बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन होने वाला है। जिसे नालंदा जिले के राजगीर में मई 2025 में आयोजित किया जाएगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सफल आयोजन के लिए बुधवार को एडीजी एम. मल्लर विलि और जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक हुई। जिसमें खिलाड़ियों के रहने, खाने-पीने और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों के साथ बातचीत की गई।

समीक्षा बैठक में अधिकारियों को मिले विशेष निर्देश

इस समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा और अनुमंडल पदाधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और बीएसएस के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, सुरक्षा, कानून व्यवस्था, खेल मैदान की व्यवस्था, पीने का पानी, साफ सफाई, ट्रांसपोर्टेशन, शौचालय, प्रचार-प्रसार, पार्किंग, लाइटिंग जैसी सभी जरूरी व्यवस्थाएं अच्छी तरह से की जाएं।

4 से 15 मई तक राजगीर में होगा खेलो इंडिया

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन नालंदा जिले के राजगीर में 4 से 15 मई तक होगा। इस दौरान अलग-अलग दिन फेंसिंग, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस और कबड्डी जैसे खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसमें देशभर के सैकड़ों युवा खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article