बिहार के 13 जिलों की डेढ़ लाख गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन होगा रद्द! कहीं आपकी गाड़ी भी तो नहीं शामिल, जानें क्या है मामला

बिहार के 13 जिलों में परिवहन विभाग ने डेढ़ लाख से ज्यादा वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने का निर्णय लिया है। यही नहीं अब तक कई जिलों में ऐसे वाहनों की नीलामी भी शुरू कर दी गई है।

अगर आप बिहार में रहते हैं और आपके पास भी गाड़ी है तो ये खबर ध्यान से पढ़ें। क्योंकि परिवहन विभाग ने उत्तर-पूर्वी बिहार के 13 जिलों में 1,51,633 यानी डेढ़ लाख से ज्यादा वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद्द करने का निर्णय लिया है। बता दें कि यह कार्रवाई उन वाहन मालिकों के खिलाफ की जा रही है, जिन्होंने लंबे समय से टैक्स जमा नहीं किया है। विभाग ने पहले इन डिफॉल्टरों को टोनिस भी भेजा है और फोन के जरिए सूचित भी किया है।

Bihar transport Department

परिवहन विभाग ने गाड़ियों की नीलामी भी शुरू की (फोटो - AI Image)

चिंता न करें, यह मामला प्राइवेट गाड़ियों से जुड़ा नहीं है, बल्कि कॉमर्शियल वाहनों से जुड़ा है। बता दें सि सर्व क्षमा योजना का लाभ लेने वाले वाहन मालिकों को इस कार्रवाई से छूट दी गई है। भागलपुर और पूर्णिया परिवहन कार्यालयों में टैक्स बकाया वाहनों की पहचान करके नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

End of Feed