IPS Shivdeep Lande Resigned: बिहार कैडर के चर्चित आईपीएस अधिकारी शिवदीप वामन राव लांडे ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह बिहार में सिंघम के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने बिहार के अलग अलग इलाकों में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभाई है। शिवदीप लांडे मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी फेसबुक पेज पर दी है।
फाइल फोटो।
शिवदीप लांडे ने दिया इस्तीफा
बता दें कि एक सप्ताह पहले ही शिवदीप लांडे का तबादला मुजफ्फरपुर रेंज आईजी से पूर्णिया रेंज आईजी के पद पर हुआ था। उन्होंने इस्तीफा देते हुए लिखा कि पिछले 18 वर्षों से सरकारी पद पर अपनी सेवा प्रदान करने के बाद आज मैंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी वर्षों में मैंने बिहार को खुद से और अपने परिवार से भी ऊपर माना है।
बिहार में ही रहेंगे शिवदीप लांडे
उन्होंने कहा, अगर मेरे बतौर सरकारी सेवक के कार्यकाल में कोई त्रुटि हुई हो, तो मैं उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं। मैंने आज भारतीय पुलिस सर्विस (IPS) से त्यागपत्र दे दिया है, लेकिन बिहार में ही रहूंगा और आगे भी बिहार ही मेरी कर्मभूमि रहेगी।
