पटना

Patna Flood: पटना में दिखा गंगा नदी का रौद्र रूप, घरों में घुसा बाढ़ का पानी, सड़के हुई जलमग्न

Patna Flood: भारी बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है, जिस कारण पटना में गंगा घाट किनारे रहने वाले लोगों के घरों तक पानी आ गया है। यहां सड़कों पर पानी बह रहा है। पटना में नदी किराने क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

Image

पटना में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा

Patna Flood: बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में हो रही भारी बारिश का असर गंगा नदी पर देखने को मिल रहा है। बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी उफान पर है और खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। पटना में गंगा अपने रौद्र रूप में नजर आ रही है। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण पटनावासियों में डर भी बढ़ता जा रहा है। यहां बाढ़ का खतरा बना हुआ है। नदी किनारे बसे लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है। गंगा का पानी सड़कों पर आने से सड़कें जलमग्न हो गई है। गंगा नदी का जलस्तर दो दिन के भीतर तेजी से बढ़ा है। देखते ही देखते यहां लोगों के घर, मंदिर और सड़कें पानी में डूब गई है।

बाढ़ के पानी में डूबे मंदिर और मकान

गंगा का जलस्तर बढ़ने से पटना के गंगा घाट के आसपास बने मंदिर और मकान पानी में डूब गए हैं। मकानों में पानी भरने के कारण यहां लोग पलायन करने के लिए मजबूर है। बाढ़ से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। पटना सिटी के गाय घाट से लेकर कंगन घाट तक गंगा का पानी सड़क पर आने से प्रशासन ने बैरिकेडिंग करके गंगा पाथवे को बंद कर दिया है।

सड़कों पर ही लोगों ने किया मूर्ति विसर्जन

पटना में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इस बीच सड़क पर मूर्ति विसर्जन करने की एक वीडियो भी सामने आई है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण भद्र घाट पर गंगा का पानी सड़क पर बह रहा है, जहां मूर्ति विसर्जन करने आये लोग भी सड़क पर ही प्रतिमा विसर्जन करते दिखाई दिए। इतना ही नहीं, यहां सड़कों पर छोटे-छोटे बच्चों को जाल से मछली पकड़ते हुए भी देखा गया।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article