पुनपुन नदी के तटबंध का होगा कायाकल्प, नहर की मरम्मत पर खर्च होंगे 658 करोड़

औरंगाबाद में बहने वाली पुनपुन नदी तटबंध योजना के कार्यों में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। सरकार इस काम को पूरा करने के लिए 658 करोड़ खर्च करेगी।

पटना के सिंचाई भवन में जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल की अध्यक्षता में पुनपुन नदी तटबंध योजना की प्रगति की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि औरंगाबाद जिले में पुनपुन नदी के तटबंध, नहरों और अन्य संरचनाओं के निर्माण और मरम्मत के लिए 658.12 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें पुनपुन तटबंध और संबंधित अवयवों के लिए 89.57 करोड़ रुपए, पुनपुन शाखा नहर के लिए 43.94 करोड़ रुपए और किंजर वितरणी के निर्माण के लिए 9.12 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति शामिल है।

Punpun river

(फाइल फोटो)

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

प्रधान सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने कार्यों में आ रही बाधाओं को तुरंत दूर करने और परियोजना के प्रत्येक हिस्से को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विभाग की प्राथमिकता किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके लिए नियमित निरीक्षण और प्रगति की रिपोर्टिंग अनिवार्य है। यह योजना औरंगाबाद के किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं को बेहतर बनाने और कृषि उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही लोगों को आवागमन में काफी आसानी होगी।

End of Feed