Patna Airplane Accident: पटना एयरपोर्ट पर गुरुवार को पुणे-पटना विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचा। विमान के लैंडिंग के समय किसीने लेजर लाइट दिखा दी। जिसके कारण विमान का संतुलन बिगड़ गया और पायलट को लैंडिंग में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पायलट ने अपनी सूझ-बूझ से किसी तरह विमान को सुरक्षित लैंड कराया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
लेजर लाइट से पायलट की आंखे चौंधियांई
जानकारी के मुताबिक फ्लाइट पुणे से पटना आ रही थी। इस फ्लाइट के पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान किसी ने डीजे की लेजर लाइट मारी। जिससे पायलट की आंखे चौंधिया गई और विमान अंसुतलित हो गया। हालांकि पायलट ने थोड़ी ही देर में अपनी सूझबूझ दिखाए हुए विमान को सकुशल एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया।
मामले की जांच कर रही पुलिस
एयरपोर्ट थाना प्रभारी ने बताया कि इंडिगो की विमान संख्या 6E653 पुणे से चलकर पटना आ रही थी। इसे 6:40 बजे पटना एयरपोर्ट पर किसी अज्ञात लेजर लाइट दिखा दी। जिससे विमान का संतुलन बिगड़ गया। इस मामले में देर रात डीजीसीए ने जांच के आदेश दिए हैं। एयरपोर्ट थाने की पुलिस और फुलवारी थाने की पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
